इराक़ की फ़ौज के प्रवक्ता क़ासिम अता नें देश के विभिन्न क्षेत्रों में 104 हथियारबंद आतंकवादियों को मारे जाने की ख़बर दी है। सोमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की फ़ौज के प्रवक्ता क़ासिम अता नें जुमेरात के दिन ऐलान किया कि नैनवा, अल अम्बार और बाबुल प्रदेशों में फ़ौजी कार्यवाहियों में 104 हथियारबंद आतंकवादी मारे गए और उनकी कई गाड़ियां तबाह हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रदेशों के गाँवों से भी आतंकवादियों को पाक साफ करने के प्लान पर भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के मुक़ाबले के लिये आगे आने वाले सभी लोग देश की फ़ौज का हिस्सा समझे जाएंगे और उन्हें सरकारी फ़ौज को मिलने वाली सभी सुविधाएं प्राप्त होंगी। दूसरी तरफ़ इराक़ के सुरक्षा सूत्रों नें मूसल में 150 सऊदी अरब के इंटेलीजेंस अधिकारियों के घुसने की ख़बर दी है। यह सऊदी अधिकारी ख़ुफ़िया रूप से अल हसका के सरहदी इलाक़ों से घुसे हैं और इनका उद्देश्य दाएश के आतंकवादियों को मदद पहुँचाना है।
23 जून 2014 - 21:14
समाचार कोड: 618449
इराक़ की फ़ौज के प्रवक्ता क़ासिम अता नें देश के विभिन्न क्षेत्रों में 104 हथियारबंद आतंकवादियों को मारे जाने की ख़बर दी है।