डाक्टर कल्बे सादिक़ और शहर क़ाज़ी अबुल इरफ़ार ने जलसे को सम्बोधित किया।
हिन्दुस्तान के मशहूर शहर लखनऊ में हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़े में कल रात इराक़ में जारी आतंकी हमले के ख़िलाफ़ एक जलसा आयोजित हुआ जिसका आरम्भ तिलावते क़ुरआन मजीद से हुआ। तिलावते कलाम पाक के बाद जाने माने शिया धर्म गुरू और आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष डाक्टर कल्बे सादिक़ और शहर क़ाज़ी सुन्नी धर्म गुरू अबुल इरफ़ान फ़िरंगी महली ने सम्बोधित किया। उसके बाद विशेष दुआ जौशन सग़ीर पढ़ी गई।
जलसे के कन्वीनर नें बताया कि इराक़ में जारी हिंसा, ज़ुल्म व अत्याचारों के ख़िलाफ़ अगर हम यहाँ से कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम मोमिनीन और पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिये और आतंकवादियों के अन्त के लिये दुआ तो कर ही सकते हैं ताकि इस पवित्र मिशन में हम भी किसी न किसी तरह से हिस्सेदार बन सकें। उन्होंने कहा कि इस जलमें में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया।
23 जून 2014 - 15:21
समाचार कोड: 618367
हिन्दुस्तान के मशहूर शहर लखनऊ में हुसैनाबाद स्थित छोटे इमामबाड़े में कल रात इराक़ में जारी आतंकी हमले के ख़िलाफ़ एक जलसा आयोजित हुआ जिसका आरम्भ तिलावते क़ुरआन मजीद से हुआ।