नार्वे की राजधानी ओस्लो में हज़ारों लोगों ने बदनाम आतंकवादी संगठन दाइश की आतंकी गतिविधियों के विरूद्ध प्रदर्शन किये हैं।
रिपोर्ट के अनुसार नार्वे की राजधानी ओस्लों में हज़ारों लोगों नें इराक़ व सीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन दाइश की आतंकी गतिविधियों के विरोध में प्रदर्शन किये हैं। विरोध प्रदर्शन नार्वे की संसद के सामने किये गए जहाँ प्रदर्शनकारियों नें इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी संगठनों की सक्रियता की आलोचना करते हुए इराक़ जनता और फ़ौज के साथ खड़े होने का इज़हार किया।
प्रदर्शनकारियों नें नार्वे में तकफ़ीरी व दाइश के समर्थकों की निंदा करते हुए कहा कि दुनिया को यह जान लेना चाहिये कि इन आतंकवादियों का इस्लाम से कोई सम्बंध नहीं है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों नें नार्वे सरकार पर ज़ोर दिया कि वह दाइश पर अन्तर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ाने में अपना रोल अदा करे।
यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुए हैं जब इराक़ी फ़ौज दाइश के साथ निर्णायक लड़ाई में व्यस्त है और फ़ौज नें इस आतंकवादी संगठन की बग़दाद की कूच को रोक दिया है।
23 जून 2014 - 14:23
समाचार कोड: 618340
नार्वे की राजधानी ओस्लो में हज़ारों लोगों ने बदनाम आतंकवादी संगठन दाइश की आतंकी गतिविधियों के विरूद्ध प्रदर्शन किये हैं।