इराक़ के फ़ेडरल न्यायालय ने इस देश के संसद सभापति की संसद की सदस्यता ख़त्म कर दी है।
इरना के अनुसार रविवार को इराक़ के फ़ेडरल न्यायालय ने इस देश के संसद सभापति ओसामा अन्नुजैफ़ी को अगली संसद से बाहर रखने का आदेश जारी किया और उनके नाम को हालिया चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों की सूचि से निकाल दिया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के न्यायिक सूत्र ने कहा कि कुछ राजनैतिक दलों ने ओसामा अन्नुजैफ़ी की मूसिल के संकट में संलिप्तता और इस देश के ख़िलाफ़ साज़िश रचने तथा इराक़ के उच्च हितों को नुक़साने पहुंचाने की शिकायत की।
रिपोर्ट के अनुसार अन्नुजैफ़ी इराक़ के फ़ेडरल न्यायालय का फ़ैसला सुनने के बाद बग़दाद से इस्तांबोल के लिए रवाना हो गए।
ओसामा अन्नुजैफ़ी के भाई असील अन्नुजैफ़ी ने भी जो मूसिल के राज्यपाल थे, इस राज्य में 26 हज़ार सुरक्षा बल के जवानों के बावजूद मूसिल को आतंकवादी गुट दाइश के हवाले कर दिया और ख़ुद मूसिल से भाग गए।
23 जून 2014 - 11:53
समाचार कोड: 618279
इराक़ के फ़ेडरल न्यायालय ने इस देश के संसद सभापति की संसद की सदस्यता ख़त्म कर दी है।