अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वोत्तरी प्रांत कुनड़ में अमरीका के ताज़ा ड्रोन हमले में कम कम से कम 4 व्यक्ति हताहत हुए हैं।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस हमले में मारे जाने वाले सबके सब कथित तालेबान मिलिटेंट्स थे।
इस हमले के बारे में ज़्यादा ब्योरा जारी नहीं किया गया। रिपोर्ट मिलने तक तालेबान की ओर से इस संदर्भ में कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी थी।
अमरीका यमन, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और सोमालिया सहित अनेक मुसलमान देशों में ड्रोन द्वारा टार्गेट किलिंग करता है।
वाशिंग्टन का दावा है कि इन हमलों में मिलिटेंट्स को निशाना बनाया जाता है जबकि स्थानीय अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिछले कुछ बरस में इन हमलों में मुख्य रूप से आम नागरिक निशाना बन रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ और अनेक मानवाधिकार संगठनों ने अमरीका को पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान पर ड्रोन हमले के कारण सबसे ज़्यादा टार्गेट किलिंग करने वाला देश बताया है।
अमरीका और उसके घटकों ने 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर आतंकवाद से कथित संघर्ष के नाम पर हमला किया। इस हमले के नतीजा में तालेबान तो सत्ता से हट गए किन्तु उसके बाद से इस देश में हज़ारों की संख्या में विदेशी फ़ौजियों की उपस्थिति के बावजूद अशांति बढ़ती रही।
23 जून 2014 - 11:47
समाचार कोड: 618274
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वोत्तरी प्रांत कुनड़ में अमरीका के ताज़ा ड्रोन हमले में कम कम से कम 4 व्यक्ति हताहत हुए हैं।