16 जून 2014 - 14:48
टोनी ब्लेयर ने कहाः इराक़ संकट अमरीकी हमले का नतीजा नहीं।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर ने इस आरोप को ख़ारिज कर दिया है कि 2003 में इराक़ पर अमरीकी हमले के समर्थन के कारण आज यह अरब देश हिंसा और आतंकवाद से जूझ रहा है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर ने इस आरोप को ख़ारिज कर दिया है कि 2003 में इराक़ पर अमरीकी हमले के समर्थन के कारण आज यह अरब देश हिंसा और आतंकवाद से जूझ रहा है।
ब्लेयर ने अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में लिखा है कि हम स्वयं को इस धारणा से आज़ाद कराना चाहते हैं कि हम इसका कारण हैं। उन्होंने कहा कि यह मानना कि इराक़ के ख़िलाफ़ अमरीकी नेतृत्व में युद्ध वर्तमान परिस्थितियों का
कारण है विचित्र है।
केवल इतना ही नहीं बल्कि ब्लेयर ने इराक़ पर सैन्य हमले को सही ठहराते हुए कहा कि इराक़ पर सैन्य हमला कि जिसके नतीजा स्वरूप इराक़ी तानाशाह सद्दाम का पतन हुआ सही फैसला था।

टैग्स