ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार को तेहरान में दक्षिण अफ़्रीक़ा की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री कोआना माशाबाने के साथ मुलाक़ात में, ईरान की शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों के संम्बंध में इस देश की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ईरान के विरुद्ध अन्यायपूर्ण नीतियों का जारी रहना संभव नहीं है और पश्चिमी कंपनियां इस समय ईरान के साथ सहयोग के समझौते कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कि ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले देशों के समक्ष अनेक समस्याएं खड़ी हो चुकी हैं कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान, अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों व नियमों के छाया में ग्रुप 5+1 के साथ एटमी बातचीत को नतीजा तक पहुंचाने के लिए तैयार है।
राष्ट्रपति रूहानी ने हिंसा, चरमपंथ और आतंकवाद को विकासशील देशों एवं दुनिया के लिए जटिल समस्या बताते हुए कहा कि ईरान, सभी इलाक़ाई व अंतर्राष्ट्रीय मैदानों में दक्षिणी अफ़्रीक़ा के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आतंकवाद व चरमपंथ, पश्चिमी शक्तियों की कार्यवाहियों का नतीजा है, कहा कि निश्चित रूप से भविष्य में पश्चिमी देशों को आतंकवादी गुटों की ओर से अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
इस मुलाक़ात में दक्षिण अफ़्रीक़ा की अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्री कोआना माशाबाने ने रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष में दक्षिण अफ़्रीक़ा की जनता का समर्थन करने पर ईरान का आभार प्रकट किया और कहा कि उनका देश ईरान के साथ संबंध विस्तार और सहयोग में वृद्धि का संकल्प रखता है।
16 जून 2014 - 14:07
समाचार कोड: 616575
राष्ट्रपति रूहानी ने हिंसा, चरमपंथ और आतंकवाद को विकासशील देशों एवं दुनिया के लिए जटिल समस्या बताते हुए कहा कि ईरान, सभी इलाक़ाई व अंतर्राष्ट्रीय मैदानों में दक्षिणी अफ़्रीक़ा के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है।