बहरैन के मानवाधिकार के केन्द्र के प्रमुख नें अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से बहरैनी प्रदर्शनकारियों की नागरिकता समाप्त किये जाने पर प्रतिक्रिया देने की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के मानवाधिकार के केन्द्र के प्रमुख जवाद फ़िरोज़ नें आज जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार संगठन के सम्मेलन पर ज़ोर देकर कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों और समुदाय को 31 बहरैनी नागरिकों की नागरिकता समाप्त किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिये क्योंकि यह बहरैनी नागरिकों के अधिकारों का हनन है। स्पष्ट रहे कि बहरैनी सरकार नें इस देश में आले ख़लीफ़ा की डिक्टेटर सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन शुरू होने के बाद आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शेख़ हुसैन नजाती समेत 31 बहरैनियों की नागरिकता समाप्त कर के उन्हें देश से बाहर निकाल दिया है।
16 जून 2014 - 08:13
समाचार कोड: 616442
बहरैन के मानवाधिकार के केन्द्र के प्रमुख नें अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से बहरैनी प्रदर्शनकारियों की नागरिकता समाप्त किये जाने पर प्रतिक्रिया देने की मांग की है।