इस्राईल के विदेश मंत्री ने फ़िलिस्तीनी बंदियों को रिहा किए जाने का विरोध किया है।
एविग्डर लिबरमैन ने रेडियो इस्राईल से बात करते हुए, तीन ज़ायोनी सैनिकों के अपहरण के बारे में कहा कि वे किसी भी स्थिति में फ़िलिस्तीनी पक्ष के साथ राजनैतिक वार्ता के परिप्रेक्ष्य में फ़िलिस्तीनी बंदियों की रिहाई के समर्थक नहीं हैं। ज़ायोनी विदेशमंत्री ने कहा कि वे किसी भी संसदीय दल को इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि वह किसी भी स्थिति में बंदियों की रिहाई के पक्ष में मत दे।
ज्ञात रहे कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने कहा है कि गुरुवार से उसके तीन सैनिक पश्चिमी तट के निकट स्थित एक क्षेत्र से लापता हो गए हैं। इसके बाद से इस्राईल ने इन सैनिकों की तलाश में व्यापक कार्यवाही आरंभ कर दी है।
16 जून 2014 - 07:53
समाचार कोड: 616436
इस्राईल के विदेश मंत्री ने फ़िलिस्तीनी बंदियों को रिहा किए जाने का विरोध किया है।