अमरीका विदेशमंत्री ने कहा है कि उनका देश आतंकवादियों से मुक़ाबले में इराक़ की मदद करेगा।
जान केरी ने अपने इराक़ी समकक्ष होशियार ज़ीबारी से टेलिफोन बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति ओबामा का प्रयास है कि उन आतंकवादियों से मुक़ाबले के लिए कोई रास्ता निकाला जाए जिन्होंने इराक़ के कुछ इलाक़ों पर कंट्रोल कर रखा है। उन्होंने कहा कि अमरीका, आतंकवादियों से मुक़ाबले में इराक़ का साथ देने के लिए तैयार है। जान केरी ने कहा कि इराक़ की समस्या के समाधान के लिये वाशिगंटन, अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की मांग करेगा।
अमरीका के विदेशमंत्री ने इराक़ में अमरीकी सैनिकों की वापसी की ओर इशारा किये बिना बग़दाद सरकार से मांग की है कि वह अविलंब चुनावी परिणाम की घोषणा करते हुए समय पर नई सरकार का गठन करे और इस देश के नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करे।
16 जून 2014 - 07:34
समाचार कोड: 616427
अमरीका विदेशमंत्री ने कहा है कि उनका देश आतंकवादियों से मुक़ाबले में इराक़ की मदद करेगा।