14 जून 2014 - 19:17
अफ़ग़ानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव।

अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग ने शनिवार की शाम को राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने की सूचना दी है।

अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग ने शनिवार की शाम को राष्ट्रपति चुनाव संपन्न होने की सूचना दी है।
इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के गृहमंत्री ने काबुल में संवाददाता सम्मेलन में बताया है कि तालेबान की धमकियों के बावजूद राष्ट्रपति चुनाव में जनता ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इससे पहले 5 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अब्दुल्लाह-अब्दुल्लाह को 45 प्रतिशत तथा अशरफ़ ग़नी अहमदज़ई को 31 दश्मलव 6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। दो जूलाई को राष्ट्रपति पद के दूसर चरण के मतदान के आरंभिक परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इसके बाद प्रत्याशियों की किसी भी प्रकार की शिकायत की सुनवाई करने के बाद 22 जूलाई को आधिकारिक रूप में अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति पद के चुनावों के अंतिम परिणाम की घोषणा की जाएगी।