14 जून 2014 - 18:19
ईरान इराक़ की मदद को तय्यार।

ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि उनका देश, आतंकवादियों के मुक़ाबले में इराक़ी सरकार व राष्ट्र की सहायता करने के लिए तैयार है।

ईरान के गृहमंत्री ने कहा है कि उनका देश, आतंकवादियों के मुक़ाबले में इराक़ी सरकार व राष्ट्र की सहायता करने के लिए तैयार है।
अब्दुर्रज़ा रहमानी फ़ज़ली ने शनिवार को इराक़ में आतंकवादी गुटों के अपराधों की निंदा करते हुए कहा कि ईरान, इस प्रकार के आतंकवादी गुटों के मुक़ाबले में इराक़ समेत अपने सभी पड़ोसी देशों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि ईरान के इस समर्थन का अर्थ सैनिक भेजना नहीं बल्कि इन गुटों की निंदा करने और अपनी सीमाओं को बंद करना है। गृहमंत्री ने कहा कि ईरान, स्वयं को पड़ोसी देशों के संबंध में उत्तरदायी समझता है और वह संकटमयी स्थिति में मानवताप्रेमी सहायताएं भेजने में कोई कमी नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि जिन तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इराक़ के कुछ क्षेत्रों में अशांति उत्पन्न कर दी है वे किसी भी स्थिति में ईरान की सीमा में घुस नहीं सकते। रहमानी फ़ज़ली ने कहा कि इराक़ी जनता, राष्ट्रीय संकल्प के साथ और वरिष्ठ धर्मगुरुओं के फ़त्वों के