इस्राईल के जंगी जहाज़ों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के कुछ इलाक़ों को अपने हमले का निशाना बनाया है।
अर्रेसाला नेट वेबसाइट के अनुसार इस्राईल के जंगी जहाज़ों ने शनिवार को सुबह फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास की सैनिक शाखा क़स्साम की छावनी पर हमले किया। यह हमला ग़ज़्ज़ा के ख़ान यूनुस शहर के बनी सुहैला नामक क्षेत्र में किया गया। हमले के समय इस गुट का कोई सदस्य वहां पर मौजूद नहीं था।
ग़ौरतलब है कि गुरूवार को अलख़लील शहर से इस्राईल की सेना के 3 सैनिक लापता हो गए हैं। अपने इन सैनिकों को ढूंढने के लिए इस्राईल ने क्षेत्र में व्यापक कार्यवाही शुरू कर रखी है जो अब भी जारी है।
14 जून 2014 - 15:08
समाचार कोड: 615988
इस्राईल के जंगी जहाज़ों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के कुछ इलाक़ों को अपने हमले का निशाना बनाया है।