आतंकवादियों नें अगर हज़रत इमाम हुसैन अ. के हरम की तरफ़ नज़र उठाई तो एक और आशूरा बरपा कर देगें।
रिपोर्ट के अनुसार अल क़ुद्स फ़ौज के प्रमुख क़ासिम सुलैमानी नें दाइश के आतंकियों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि अगर किसी ने इमाम हुसैन अ. के हरम की तरफ़ नज़र उठाई तो एक क़यामत बरपा कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर तुम्हारे क़दम, सिर्फ़ एक बार सय्यदुश्शोहदा इमाम हुसैन अ. के पवित्र हरम तक पहुँचे तो इमाम ख़ामेनई के आदेश और उनकी आज्ञा से एक बार फिर करबला में आशूरा बरपा कर देगें और फिर इमाम ज़माना अज. के सिपाहियों के साथ नमाज़े ज़ोहर जन्नतुल बक़ीअ में पढ़ेंगे।
याद रहे कि क़ासिम सुलैमानी जिनको इमाम ख़ामेनई नें शहीदे ज़िन्दा का उपनाम दिया है, अमरीका, इस्राईल और सऊदी अरब की ब्लैक लिस्ट में सबसे ऊपर हैं और अमेरिकन काँग्रेस तो उनको मारने तक की बात कह चुकी है क्योंकि उनके ज़्यादातर इरादों पर पानी फेरने का काम उन्होंने ही किया है। इस्लामी जागरुकता में सबसे महत्वपूर्ण रोल अदा करने वाले क़ासिम सुलैमानी के कष्टों और कोशिशों की बदौलत, सीरिया में अपनी असफलता से इराक़ की तरफ़ बागे हुए वहशी वहाबी दरिंदों को अब इराक़ में भी बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा।
स्पष्ट रहे कि इराक़ में सऊदी अरब, इस्राईल और अमरीकी समर्थन से दाइश नाम का सल्फ़ी वहाबी आतंकी संगठन सीरिया में अपनी हार का बदला लेने के लिये आतंकवाद फैलाता फिर रहा है, इस वहाबी संगठन नें इससे पहले सामर्रा में पवित्र स्थलों को अपना निशाना बनाने की कोशिश की थी जिसे सुरक्षा एजेंसियों नें नाकाम बना दिया था।
13 जून 2014 - 18:55
समाचार कोड: 615757
आतंकवादियों नें अगर हज़रत इमाम हुसैन अ. के हरम की तरफ़ नज़र उठाई तो एक और आशूरा बरपा कर देगें।