ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के वरिष्ठ सदस्य ने वरिष्ठ नेता के फतवे को परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने का बेहतरीन प्रमाण बताया है।
उप विदेशमंत्री सैयद अब्बास एराक़ची ने गुरूवार को इटली के रोम नगर में बल देकर कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियों में किसी प्रकार का सैनिक आयाम नहीं है और परमाणु हथियारों के निर्माण को हराम होने पर आधारित इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के फतवे को परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने का बेहतरीन प्रमाण बताया।
ईरान के उप विदेशमंत्री ने इसी प्रकार रोम में तेहरान की परमाणु नीति और क्षेत्रीय विषयों के बारे में ईरान के दृष्टिकोणों को बयान किया। युरोपीय अधिकारी भी इराक और सीरिया सहित क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में तेहरान के दृष्टिकोणों से अवगत हो गये।
ज्ञात रहे कि परमाणु ऊर्जा की अंतर्राष्ट्रीय एजेन्सी बारम्बार अपनी रिपोर्टों में इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है जिससे पता चले कि ईरान की परमाणु गतिविधियां सैनिक लक्ष्यों के लिए हैं।
13 जून 2014 - 09:20
समाचार कोड: 615638
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के वरिष्ठ सदस्य ने वरिष्ठ नेता के फतवे को परमाणु गतिविधियों के शांतिपूर्ण होने का बेहतरीन प्रमाण बताया है।