ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि इस देश के सुरक्षा बल ईरानी राष्ट्र के दुश्मनों के समस्त षडयंत्रों को नाकाम बना रहे हैं।
सैयद महमूद अलवी ने गत रात ईरानी टीवी के विशेष कार्यक्रम में कहा कि ईरान का गुप्तचर मंत्रालय दुश्मनों की समस्त गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है और उसके पास दुश्मन की गुप्तचर सेवाओं की शैलियों की पूर्ण जानकारी है।
उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कि दुश्मनों को इस बात की जानकारी भी नहीं है कि उन पर नज़र रखी जा रही है, कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराधों से संबंधित जानकारी पर ईरानी सुरक्षा बलों की पूरी पकड़ इस बात का कारण बनी है कि दूसरे देश भी ईरान के गुप्तचर मंत्रालय के साथ सहकारिता करने के इच्छुक हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान का गुप्तचर मंत्रालय बहुत से देशों के साथ सहकारिता कर रहा है।
13 जून 2014 - 09:17
समाचार कोड: 615637
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि इस देश के सुरक्षा बल ईरानी राष्ट्र के दुश्मनों के समस्त षडयंत्रों को नाकाम बना रहे हैं।