13 जून 2014 - 08:24
कुवैत, ईरान से प्राकृतिक गैस खरीदने का इच्छुक।

कुवैत के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि उनका देश ईरान से प्राकृतिक गैस खरीदने का इच्छुक है।

कुवैत के पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि उनका देश ईरान से प्राकृतिक गैस खरीदने का इच्छुक है। प्राप्त समाचारों के अनुसार अली अलअमायर ने कहा कि कुवैत को अपने बिजलीघरों की गतिविधियों को जारी रखने के लिए प्राकृतिक गैस की आवश्यकता है और इस देश की गैस आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए ईरान बेहतरीन विकल्प है।
कुवैत के पेट्रोलियम मंत्री ने ओपेक के पेट्रोल मंत्रियों की बैठक में बोलते हुए कहा कि कुवैत ईरान से गैस खरीदने के तेहरान के प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है पंरतु अभी तक उसके मूल्य और मात्रा के बारे में सहमति नहीं हो सकी है।
ज्ञात रहे कि ईरान के पास प्राकृतिक गैस का विश्व में सबसे बड़ा भंडार है और उसके भंडार की मात्रा रूस तथा कतर से भी १८ प्रतिशत अधिक है।

टैग्स