12 जून 2014 - 16:25
इराकी सेना ने आतंकवादियों से तिकरित का क़ब्ज़ा छुड़ा लिया, करकूक पर कुर्दों का नियंत्रण।

इराकी सेना ने तिकरित पर वहाबी आतंकवादियों के कब्जे के अगले ही दिन उसका कब्जा फिर वापस पाने का दावा किया है जबकि कुर्द बलों ने करकूक का नियंत्रण संभाल लिया है।

इराकी सेना ने तिकरित पर वहाबी आतंकवादियों के कब्जे के अगले ही दिन उसका कब्जा फिर वापस पाने का दावा किया है जबकि कुर्द बलों ने करकूक का नियंत्रण संभाल लिया है।
सूचना के अनुसार इराक में सरकारी सेना और अलक़ायदा आतंकवादी संगठन की एक कड़ी दाइश के बीच देश के उत्तरी क्षेत्रों में कब्जे की लड़ाई जारी है।
इराक के सरकारी टीवी के अनुसार राजधानी बगदाद से केवल 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सामर्रा शहर पर दाइश आतंकवादियों का हमला नाकाम बना दिया गया है जबकि वहाबी आतंकवादियों से तिकरित का नियंत्रण भी पूरी तरह से वापस ले लिया गया है।
दूसरी ओर कुर्द बलों ने तेल उत्पादन के बारे में प्रसिद्ध शहर करकूक का नियंत्रण संभाल लिया है। कुर्द सेना के प्रवक्ता जब्बार यावर का कहना है कि इराकी बल सभी चौकियां खत्म कर वहां से निकल गए हैं और इस समय शहर में भी इराकी सैनिक मौजूद नहीं है।

टैग्स