11 जून 2014 - 19:24
ईरान व तुर्की के सम्बंधो में नया मोड़।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान और तुर्की संबंधों के विस्तार का संकल्प कर चुके हैं।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान और तुर्की संबंधों के विस्तार का संकल्प कर चुके हैं।
उन्होंने मंत्रीमंडल की बुधवार की बैठक में अपने दो दिवसीय तुर्की दौरे को लाभदायक बताया और आशा व्यक्त की है कि दोनों देश अगले दो वर्षों में, अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए महत्त्वपूर्ण क़दम उठाएंगे।
राष्ट्रपति रूहानी ने यह बयान करते हुए कि तुर्की चाहता है कि आर्थिक दृष्टि से ईरान से संबंधों का स्तर जर्मनी और फ़्रांस जैसा हो जाए कहा कि जैसा कि यह दोनों देश वैज्ञानिक, औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्रों में बहुत अधिक सहयोग कर रहे हैं, ईरान और तुर्की भी इस सहयोग तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प रखते हैं।
डाक्टर रूहानी ने पहली बार ईरान और तुर्की की उच्च स्ट्रटैजिक परिषद की बैठक को महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि इस यात्रा के दौरान आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, पर्यटन तथा क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अच्छी वार्ताएं हुई और इस संबंध में महत्त्वपूर्ण फ़ैसले किए गये।
उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार दुनिया विशेषकर पड़ोसी देशों से निकट संबंधों के लिए दृढ़ संकल्प रखती है और तुर्की भी उन महत्त्वपूर्ण देशों में से है जिनसे ईरान संबंधों के विस्तार का इच्छुक है।
राष्ट्रपति रूहानी ने बताया कि तुर्की की यात्रा के दौरान ऊरूमिया नदी और जल तथा पर्यावरण जैसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।