इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्रीय नगर मूसिल पर आतंकवादियों का क़ब्ज़ा हो जाने के बाद ख़बरे आ रही हैं कि प्रांत के गवर्नर ने इस क़ब्ज़े में आतंकवादियों से सहयोग किया है। कई वेबसाइटों ने नैनवा प्रांत के गवर्नर असील नुजैफ़ी द्वारा जारी किए गए आदेश को प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने आतंकवादी संगठन दाइश के लड़ाकों का मुक़ाबला करने से सुरक्षाकर्मियों को रोक दिया था।
गवर्नर ने अपने आदेश में सभी प्रांत की सभी संस्थाओं के कर्मचारियों से कहा कि वे जिस प्रकार भी संभव है भाग जाएं और दाइश के लड़ाकों का सामना न करें। नुजैफ़ी ने अपने आदेश में कहा है कि प्रांत की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए और लड़ाकों का सामना करने में सेना की अक्षमता के प्रति अपने विश्वास के आधार पर हम सभी संस्थाओं को आदेश देते हैं कि जिस दस्तावेज़ पर भी गवर्नर के हस्ताक्षर हैं उसे जला दिया जाए।
सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि लड़ाकों का मुक़ाबला न करें बल्कि जिस प्रकार भी संभव हो भाग जाएं, रात के समय की पहरेदारी को कम कर दिया जाए।
आदेश में कहा गया कि विरोध करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उधर स्टेफ़ आफ़ ला गठबंधन के सांसद मोहम्मद सहयूद ने संसद सभापति ओसामा नुजैफ़ी तथा उनके भाई असील नुजैफ़ी पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने मूसिल को दाइश के हवाले कर दिया।
11 जून 2014 - 19:22
समाचार कोड: 615306
इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्रीय नगर मूसिल पर आतंकवादियों का क़ब्ज़ा हो जाने के बाद ख़बरे आ रही हैं कि प्रांत के गवर्नर ने इस क़ब्ज़े में आतंकवादियों से सहयोग किया है।