10 जून 2014 - 19:21
ब्रिटेन में साढ़े तीन मिलियन बच्चे ग़रीबी का शिकार।

अन्तर्राष्ट्रीय सहायता संगठन ओकस्फ़ाम की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में साढ़े तीन मिलियन बच्चे ग़रीबी रेखा से नीचे जीने पर मजबूर हैं। रिपोर्ट के अनुसार सन् 2020 तक यह संख्या 5 मिलियन तक पहुँच सकती है।

इन्टरनेशनल उर्दू न्यूज़ एजेंसी न्यूज़ नूर ने ख़बर दी है कि अन्तर्राष्ट्रीय सहायता संगठन ओकस्फ़ाम की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में साढ़े तीन मिलियन बच्चे ग़रीबी रेखा से नीचे जीने पर मजबूर हैं। रिपोर्ट के अनुसार सन् 2020 तक यह संख्या 5 मिलियन तक पहुँच सकती है।
उपरोक्त संगठन नें यह बात का उल्लेख किया कि पिछले साल देश के खाद्य भण्डारों में तीन मिलियन खाद्य पदार्थ इकट्ठा किया गया क्योंकि माता पिता बच्चों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में लगे हुए थे।
इस रिपोर्ट के सामने आने के पहले जानकारों नें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून को एक ख़त में देश में बढ़ते हुए खाद्य संकट पर सख़्त निंदा की थी। ख़त में लिखा गया था कि ब्रिटिन के परिवार कम आय की वजह से अपनी खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करने से वंचित हैं और देश में भूख की समाप्ति के लिये कोई उपयुक्त सिस्टम भी नहीं है।

टैग्स