मंगोलिया में एशिया 2014 फ़्री स्टाइल युवा कुश्ती प्रतियोगिता में ईरान की नेशनल टीम 6 स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक के साथ चैंपियन बनी।
एशिया युवा फ़्री स्टाइल चैंपियनशिप में बाक़ी छह प्रकार के भार वर्ग प्रतियोगिता में गत रविवार की सुबह मंगोलिया की राजधानी ओलान बातूर में आयोजित हुई, ईरान के पहलवानों ने 60, 66, 74, और 96 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि 55 किलोग्राम वर्ग में ईरानी पहलवान ने रजत पदक और 84 किलोग्राम वर्ग में ईरानी पहलवान ने कांस्य पदक हासिल किया।
ईरान की युवा नेशनल फ़्री स्टाइल टीम ने शनिवार को भी दो स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इस प्रकार ईरान 77 प्वाइंट्स के साथ मंगोलिया में इस प्रतियोगिता का चैंपियन बना।
क़ज़्ज़ाक़िस्तान और भारत की टीमें 64 और 49 किलोग्राम वर्ग में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
इससे पहले मंगोलिया में एशिया चैंपियनशिप में ईरान की ग्रीको रोमन कुश्ती की नेशनल टीम 5 स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक तथा 75 प्वाइंट्स के साथ चैंपियन हुई।
9 जून 2014 - 07:13
समाचार कोड: 614591
मंगोलिया में एशिया 2014 फ़्री स्टाइल युवा कुश्ती प्रतियोगिता में ईरान की नेशनल टीम 6 स्वर्ण, एक रजत और कांस्य पदक के साथ चैंपियन बनी।