ईरान ने इराक के सामर्रा शहर में स्थित शियों के दसवें और गियारहवें इमामों के रौज़े पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।
विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मर्जिया अफख़म ने इराक के सामर्रा शहर में पवित्र रौजों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इराक में आतंकवादी हमलों के विस्तृत होने की सम्भावना के प्रति चिंता जताई और पवित्र स्थलों पर इस प्रकार के हमलों के प्रति चेतावनी दी। विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता ने इसी प्रकार विश्व समुदाय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से मांग की है कि वे आतंकवादियों का मुकाबला करने में अपनी ज़िम्मेदारियों का पालन करें।
गुरूवार की सुबह को आतंकवादी गुट दायिश ने कई बुलडोज़रों और गाड़ियों की मदद से इराक के सामर्रा शहर में हमले किया था जिसमें ५१ फ़ौजियों के मरने और घायल होने की सूचना है। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने ऐलान किया है कि इस हमले के बाद सामर्रा शहर से पूरी तरह आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है।
6 जून 2014 - 17:05
समाचार कोड: 614026
ईरान ने इराक के सामर्रा शहर में स्थित शियों के दसवें और गियारहवें इमामों के रौज़े पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है।