फ़िलिस्तीन में राष्ट्रीय एकता पर आधारित सरकार के प्रधानमंत्री नें अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से अधिकृत फ़िलिस्तीन में चुनाव कराने के उद्देश्य से ज़ायोनी सरकार पर दबाव डाले जाने की अपील की है। फ़िलिस्तीन के इंफ़ारमेशन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता की सरकार के प्रधानमंत्री रामी हमदुल्लाह नें कल उत्तरी जार्डन में कुछ यूरोपीय, अमरीकी और अफ़्रीक़ी देशों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाक़ात में कहा है कि बैतुल मुक़द्दस के बिना फ़िलिस्तीनी चुनाव का आयोजन किसी भी हालत में सम्भव नहीं है। महमूद अब्बास नें भी रामी हम्दुल्लाह के नाम एक ख़त में फ़िलिस्तीनी इलाक़ों में चुनाव के लिये उपयुक्त हालात पैदा करने की मांग की। दूसरी तरफ़ फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के सीनियर सदस्य नें कहा है कि फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय एकता पर आधारित सरकार, फ़िलिस्तीन के सभी संगठनों के बीच आपसी सहयोग वाली सरकार है। मूसी अबू मरज़ूक़ नें आज ग़ज़ा में कहा कि राष्ट्रीय एकता सरकार की ज़िम्मेदारी और किसी भी मतभेद के बिना इंसाफ़ के साथ सभी नागरिकों के साथ बातचीत और प्रतिरोध करना है। इसके साथ ही हमास के इस सीनियर लीडर नें राष्ट्रीय मामलों के सिलसिले में हमास के लीडरों के बीच मतभेद पाये जाने की ख़बरों का खण्डन किया और कहा कि हमास के सभी लीडर एकमत हैं।
5 जून 2014 - 19:19
समाचार कोड: 613920
फ़िलिस्तीन में राष्ट्रीय एकता पर आधारित सरकार के प्रधानमंत्री नें अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय से अधिकृत फ़िलिस्तीन में चुनाव कराने के उद्देश्य से ज़ायोनी सरकार पर दबाव डाले जाने की अपील की है।