प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल नें अल क़ुद्दस में रह रहे फ़िलिस्तीनियों का पानी बंद कर दिया है। सूत्रों नें ख़बर दी है कि इस्राईल नें पूर्वी अलक़ुद्स में रह रहे 80 हज़ार फ़िलिस्तीनियों का पानी बंद कर दिया है।
ख़बर के अनुसार फ़िलिस्तीनी इलाक़ों, शरणार्थियों के कैम्पों, रास क़मीस, रास शादा और दहीदुल इस्लाम को पानी की सप्लाई इस्राईली कम्पनी गहोन कंट्रोल करती है और इस कम्पनी नें पिछले दो महीने से सप्लाई रोक दी है।
पानी की कमी की वजह से बेगुनाह फ़िलिस्तीनी पानी के एक एक क़तरे के लिये तरस रहे हैं जबकि अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय, मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र इस मानवीय अपराध पर ख़ामोश है।
बेगुनाह फ़िलिस्तीनयों की आह के बावुजूद इस्राईल को पानी के लिये तरसते फ़िलिस्तीनी बच्चों पर भी तरस नहीं आ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान को छोड़कर बाक़ी सभी इस्लामी देश भी आँखें बंद कर के बद क़िस्मत फ़िलिस्तीनियों के मरने का इंतेज़ार देख रहे हैं।
5 जून 2014 - 19:00
समाचार कोड: 613908