पश्चिम तट के रामल्लाह में इस्राईली फ़ौजियों और फ़िलिस्तीनियों के बीच झड़प हुई। रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को नक्सा दिवस अर्थात आघात दिवस मनाने पर इस्राईली फ़ौजियों ने फ़िलिस्तीनियों पर ग्रेनेड फ़ायर किए। यह झड़प रामल्ला और अलक़ुद्स को अलग करने वाली चौकी क़लान्दिया के नज़दीक हुई।
ग़ौरतलब है फ़िलिस्तीनी पांच जून 1967 को इस्राईल के विरुद्ध छह दिवसीय जंग की याद में नक्सा दिवस मनाते हैं।
1967 के छह दिवसीय जंग में इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी, पश्चिमी तट और पूर्वी बैतुल मुक़द्दस, मिस्र के सीना प्रायद्वीप और सीरिया की गोलान हाइट्स का अतिग्रहण कर लिया था।
इस्राईल द्वारा फ़िलिस्तीनियों के विस्थापन की पहली घटना 15 मई 1948 को घटी जिसे फ़िलिस्तीन नकबा दिवस कहते हैं। इस हर वर्ष फ़िलिस्तीनी, इस्राईल के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हैं।
5 जून 2014 - 18:35
समाचार कोड: 613905