5 जून 2014 - 17:31
फ़िलिस्तीन स्वतंत्र संगठन, सिक्योरिटी कॉउंसिल में करेगा इस्राईल की शिकायत।

फ़िलिस्तीन स्वतंत्र संगठन पी एल ओ अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में 1500 उपनिवेश इकाइयों के निर्माण की योजना के ख़िलाफ़ युनाईटेड नेशन की सिक्योरिटी कॉउंसिल में अपील करेगा।

फ़िलिस्तीन स्वतंत्र संगठन पी एल ओ अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में 1500 उपनिवेश इकाइयों के निर्माण की योजना के ख़िलाफ़ युनाईटेड नेशन की सिक्योरिटी कॉउंसिल में अपील करेगा।
पी एल ओ के एक वरिष्ठ अधिकारी हन्नान अशरावी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पी एल ओ इस्राईल द्वारा अवैध कालोनियों के निर्माण को पूरी गंभीरता से ले रहा है।
यह बयान ऐसे समय आया है जब इस्राईल के निवास मंत्री ने फ़िलिस्तीनियों की जमीन पर अवैध उपनिवेशिक इकाइयों के निर्माण के लिए टेंडर जारी करने की योजना से पर्दा उठाया है। इस अवैध योजना के तहत पूर्वी बैतुल मुक़द्दस में 400 नई उपनिवेशिक इकाइयों और पश्चिमी तट में 1100 उपनिवेशिक इकाइयों के निर्माण की योजना है।
इस्राईल का दावा है कि नई कालोनियों का निर्माण फ़िलिस्तीन की एकता सरकार के गठन पर प्रतिक्रिया है।
हन्नान अशरावी ने कहा कि हम युनाईटेड नेशन सिक्योरिटी कॉउंसिल और महासभा के मार्ग से इस महाउल्लंघन का मुक़ाबला करेंगे।

टैग्स