4 जून 2014 - 18:00
पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई पर रूस की सफ़ाई।

रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान मे कहा है कि रूस की ओर से पाकिस्तान को हथियार देना किसी भी देश के विरुद्ध नहीं है और न क्षेत्र में इससे शक्ति का संतुलन बिगड़ेगा।

रूस के विदेशमंत्रालय ने एक बयान मे कहा है कि रूस की ओर से पाकिस्तान को हथियार देना किसी भी देश के विरुद्ध नहीं है और न क्षेत्र में इससे शक्ति का संतुलन बिगड़ेगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रूसी विदेशमंत्रालय के बयान में आया है कि रूस, पाकिस्तान में आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जारी कार्यवाही को मज़बूत करने के लिए पाकिस्तान को आईएम-35 हेलीकाप्टर देने का इरादा रखता है।
इस बयान में कहा गया है कि रूस और पाकिस्तान का सैन्य सहयोग 1960 में शुरू हुआ था। ग़ौरतलब है कि रूस की सरकार कंपनी रोस्तक के प्रमुख ने कहा था कि रूस ने पाकिस्तान को हथियार बेचने पर लगे पाबंदी को उठा लिया है और पाकिस्तान को आईएम-35 हेलीकाप्टर दिए जाएंगे।