2 जून 2014 - 18:50
मशहूर तमिल फ़िल्म अभिनेत्री मोनिका नें इस्लाम स्वीकार किया।

हिन्दुस्तान के मशहूर अख़बार टाइम्स आफ़ इण्डिया की रिपोर्ट के अनुसार जानी मानी तमिल फ़िल्म अभिनेत्री मोनिका नें इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है।

हिन्दुस्तान के मशहूर अख़बार टाइम्स आफ़ इण्डिया की रिपोर्ट के अनुसार जानी मानी तमिल फ़िल्म अभिनेत्री मोनिका नें इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है। इस तमिल अभिनेत्री नें 70 से ज़्यादा हिन्दी, मलियालम, तेलगू आदि फ़िल्मों में काम किया है। स्पष्ट रहे कि मोनिका के माता पिता ईसाई धर्म के मानने वाले हैं। मोनिका का कहना है कि इस्लाम स्वीकार करने के बाद अब वह फ़िल्मी दुनिया से दूर हो जाएंगी और भविष्य में कभी भी फ़िल्मों में काम नहीं करेंगी। उन्होंने प्रेस काँफ़्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें पैसे या मोहब्बत नें नहीं बल्कि इस्लामी नियमों व क़ानूनों नें मुझे इस्लाम स्वीकार करने के लिये मजबूर किया। उन्होंने कहा कि मैंने 2010 से इस्लाम धर्म के बारे में पढ़ना शुरू किया और मैं दूसरे लोगों की तरह यह समझती थी कि इस्लाम चरमपंथियों का समर्थक है लेकिन मुझे पता चला कि इस्लाम तो अमन व शांति का धर्म है। इस्लाम स्वीकार करने वाली इस हिंदुस्तानी अभिनेत्री नें कहा कि मैं अपनी शादी भी अपने माता पिता की मर्ज़ी से करूँगी।

टैग्स