2 जून 2014 - 18:34

ईरान के विदेश सचिव ने कहा है कि आतंकवाद, पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।

ईरान के विदेश सचिव ने कहा है कि आतंकवाद, पूरी दुनिया के लिए गंभीर समस्या बन चुका है।
मुर्तज़ा सरमदी ने सोमवार को तेहरान में, इमाम ख़ुमैनी व विदेश पॉलीसी के अंतर्गत आयोजित कॉन्फ़्रेंस में इस बात को बयान करते हुए कि अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीका के हमले से न केवल यह कि आतंकवाद ख़त्म नहीं हुआ बल्कि यह पड़ोसी देशों में भी पहुंच गया है कहा कि मौजूदा समय में आतंकवाद एक गम्भीर समस्या में तब्दील हो चुका है और अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीका का हमले, अमरीका के भीतर कुछ जंग तलबों के लिए एक बहाना था।
उन्होंने इसी तरह इस बात का बयान करते हुए कि पिछले बीस वर्षों से इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विरुद्ध माहौल बनाने के लिए कुछ ख़ास राजनैतिक व प्रचारिक धड़े काम कर रहे हैं, कहा कि यह कुप्रयास इतने व्यापक रहे हैं कि दुनिया के बहुत से बुद्धिजीवी भी इनसे प्रभावित हुए हैं।

टैग्स