प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्लामी रिपब्लिक ईरान की सिपाहे पासदारान के उप प्रमुख जनरल हुसैन सलामी ने कहाः दुश्मन जहाँ कहीं भी होगा सिपाहे पासदाराने इस्लामी के निशाने पर होगा और सिपाहे पासदारान के पास दुश्मन के हितों को निशाना बनाने की क्षमता मौजूद है।
उन्होंने कहा कि आज हम हज़रत इमाम ख़ुमैनी रह. की पच्चीसवीं बरसी मनाने की तैयारी कर रहे हैं और हज़रत इमाम ख़ुमैनी रह. नें ईरान में महान इन्क़ेलाब की नींव रख कर जनता को शैतानी ताग़ूती ताक़तों से पार पाने का रास्ता दिखाया है।
जनरल सलामी नें कहा कि दुश्मन अच्छी तरह जानता है कि हम केवल धमकी नहीं दे रहे हैं बल्कि ऐसी बात कर रहे हैं जिसे हम वास्तविक रूप देने की पूरी ताक़त रखते हैं।
1 जून 2014 - 20:25
समाचार कोड: 612937
इस्लामी रिपब्लिक ईरान की सिपाहे पासदारान के उप प्रमुख जनरल हुसैन सलामी ने कहाः दुश्मन जहाँ कहीं भी होगा सिपाहे पासदाराने इस्लामी के निशाने पर होगा और सिपाहे पासदारान के पास दुश्मन के हितों को निशाना बनाने की क्षमता मौजूद है।