1 जून 2014 - 20:04
सऊदी अरब के राजा की 4 बेटियाँ, ज़िंदगी की प्राथमिक आवश्यकताओं से वंचित।

सऊदी अरब के बादशाह अब्दुल्लाह की 4 बेटियाँ ज़िन्दगी की प्राथमिक आवश्यकताओं से वंचित हैं और वह 13 साल से एक घर में नज़रबंद हैं। बादशाह की बेटियों की हालत बहुत ही दयनीय है।

मेह्र न्यूज़ एजेंसी नें रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब के बादशाह अब्दुल्लाह की 4 बेटियाँ ज़िन्दगी की प्राथमिक आवश्यकताओं से वंचित हैं और वह 13 साल से एक घर में नज़रबंद हैं। बादशाह की बेटियों की हालत बहुत ही दयनीय है। सऊदी अरब के बादशाह की बेटियाँ जद्दा के एक सल्तनती घर में नज़रबंद हैं जहाँ उनकी हालत बहुत ही अफ़सोसनाक बताई जाती है। इन बेटियों की माँ नें अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी विनती की थी कि वह उनकी बेटियों की आज़ादी के लिये कोशिश करें। इन लड़कियों को सऊदी अरब की वर्तमान स्थिति पर निंदा करने पर नज़रबंद किया गया है। सऊदी राजा अब्दुल्लाह की दो बेटियों सहर और जवाहर नें कहा है कि 60 दिन से वह खाने की समस्या से जूझ रही हैं और उनकी ज़िन्दगी ख़तरे में हैं और उन्हें ज़िन्दगी की आवश्यक चीज़ों से दूर रखा गया है।

टैग्स