1 जून 2014 - 18:47
सीरिया में जंग विरोधी देशों की संख्या बढ़ रही है।

ईरानी पार्लियामेंट के नेशनल सिक्योरिटी व फ़ॉरेन पॉलीसी कमीशन के प्रमुख ने सीरिया के दोस्त देशों की दूसरी बैठक में बड़ी संख्या में देशों की मौजूदगी को इस देश के शांतिपूर्ण भविष्य का सूचक बताया।

ईरानी पार्लियामेंट के नेशनल सिक्योरिटी व फ़ॉरेन पॉलीसी कमीशन के प्रमुख ने सीरिया के दोस्त देशों की दूसरी बैठक में बड़ी संख्या में देशों की मौजूदगी को इस देश के शांतिपूर्ण भविष्य का सूचक बताया।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने रविवार को तेहरान में सीरिया के दोस्त देशों की बैठक के उद्घाटन समारोह में, सीरिया में आतंकवादियों को विकसित हथियार भेजने और उन्हें प्रशिक्षित करने के अमरीका के फ़ैसले को अफ़सोसनाक बताते हुए कहा कि बड़ी ख़ुशी की बात है कि दिन ब दिन उन देशों की संख्या बढ़ रही है जो सीरिया में जंग के विरोधी और इस देश के राजनैतिक हल के समर्थक हैं।
उन्होंने तेहरान में सीरिया के दोस्त देशों की पहली बैठक की उपलब्धियों की व्याख्या में कहा कि पहली बैठक में सीरिया की समस्या को राजनैतिक रास्ते से हल किए जाने, आतंकवाद से संघर्ष, सीरियाई जनता के लिए इंसानी मदद भेजे जाने और आज़ाद चुनाव के आयोजन पर ज़ोर दिया गया था और युनाईटेड नेशन की सिक्योरिटी कॉउंसिल से मांग की गई थी कि जंगतलब गुटों को आतंकवादी गुटों की लिस्ट में शामिल करे और आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति रोके।
अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा कि सीरिया के दोस्त देशों की बैठक ऐसी स्थिति में हो रही है जब सीरिया में चुनावी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और वोटिंग केन्द्रों पर सीरियाई जनता की मौजूदगी उसके जोश को दर्शाती है जिसने तीन साल तक षड्यंत्रों का मुक़ाबला किया।