नन अलाइंड मूव्मेंट ने अपने मूल सिद्धांतों में से एक एटमी हथियारों के विनाश का संकल्प एक बार फिर दोहराया है।
बृहस्पतिवार को अलजीरिया की राजधानी में नन अलाइंड मूव्मेंट के विदेशमंत्रियों की बैठक की समाप्ति पर जारी घोषणा पत्र में नन अलाइंड मूव्मेंट ने बैतुल मुक़द्दस की राजधानी वाले फ़िलिस्तीनी राज्य की स्थापना की मांग की। नन अलाइंड मूव्मेंट की यह बैठक सोमवार को शुरू हुई थी जिसका विषय था शांति और सुरक्षा। घोषणा पत्र में विश्व शांति के लिए प्रभावी प्रयासों और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष की ज़रूरत पर जोर दिया गया।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ की अध्यक्षता में ईरान के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
बुधवार को नन अलाइंड मूव्मेंट की बैठक में ईरानी विदेशमंत्री ने कहा था कि नन अलाइंड मूव्मेंट अपने सदस्य देशों के बीच एकता को विस्तृत करके उन समस्याओं के निवारण की कोशिश कर रहा है जिनका आज दुनिया को सामना है।
30 मई 2014 - 14:34
समाचार कोड: 612355