29 मई 2014 - 17:37
इराक़ी फ़ौज के आप्रेशन में बीस आतंकवादियों की मौत।

इराक़ में आतंकवाद निरोधक दल ने ऐलान किया है कि एक कार्यवाही के दौरान आतंकवादी गुट दाइश के एक ट्रेनिंग सेंटर को तबाह कर दिया गया जिसके दौरान बीस आतंकवादी मारे गये। मारे गये आतंकवादियों का सम्बंध मोरक्को और अलजीरिया से है।

सोमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ में आतंकवाद निरोधक दल के प्रवक्ता सबाह नोअमान ने कहा कि फ़ौज ने तोप ख़ानों की मदद से बृहस्पतिवार की सुबह फ़ल्लूजा के जबील क्षेत्र में दाइश के एक ट्रेनिंग सेंटर को तबाह कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान बीस आतंकवादी मारे गये जिनमें अलजीरिया और मोरक्को के नागरिक थे। सूत्रों का कहना है कि फ़ौज ने सूक्ष्म जानकारी के बाद यह कार्यवाही की।
ज्ञात रहे कि इराक़ी सुरक्षा बलों ने अलअंबार प्रांत में पिछले कई सप्ताह से कार्यवाही आरंभ कर रखी है। फ़ौज की इस कार्यवाही का दायरा जार्डन और सीरिया से लगी सीमा तक फैला हुआ है। अब तक इस कार्यवाही के दौरान दर्जनों आतंकवादी मारे जा चुके हैं।