29 मई 2014 - 16:51
ईरान ने दो और एटमी बिजलीघर बनाने का ऐलान किया।

ईरान की एटमी एनेर्जी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा है कि दक्षिणी ईरान में दो और एटमी बिजली घरों का निर्माण किया जाएगा।

ईरान की एटमी एनेर्जी एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा है कि दक्षिणी ईरान में दो और एटमी बिजली घरों का निर्माण किया जाएगा।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान की एटमी एनेर्जी एजेंसी के प्रवक्ता बेहरूज़ कमालवंदी ने बुधवार को बूशहर में दो नये एटमी बिजली घरों के निर्माण के बारे में रूसी अधिकारियों से होने वाली शुरूआती बातचीत की सूचना दी और कहा कि नये एटमी बिजली घरों के निर्माण के बारे में ईरान और रूस के बीच होने वाली बातचीत मौजूदा समय से संबंधित नहीं है बल्कि यह बातचीत वर्षों पहले हुए समझौते के अंतर्गत अंजाम पाई है।
उन्होंने कहा कि बूशहर एटमी बिजली घर के क्षेत्र में 1 हज़ार मेगावाट के चार बिजलीघरों का निर्माण किया जा सकता है जो आर्थिक दृष्टि से सस्ता भी पड़ेगा क्योंकि उसमें सड़क निर्माण, विशेष पाइप लाईन बिछाने और आधार भूत ढांचे जैसे बहुत से काम हो चुके हैं।