ईरान ने अपने एटमी एनेर्जी प्रोग्राम पर वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को निराधार बताते हुए उसे ख़ारिज कर दिया है। मंगलवार को अमरीकी समाचार पत्र ने आतंकवादी गुट मुजाहिदे ख़ल्क़ संगठन एमकेओ के हवाले से कहा है कि ईरान ने एटमी हथियारों के स्पेशलिस्ट की एक टीम को सक्रिय कर रखा है। बुधवार को युनाईटेड नेशन में ईरान के प्रतिनिधि ने एक बयान जारी करके इस रिपोर्ट की निंदा की और इसे निराधार बताया।
याद रहे कि एमकेओ को दुनिया के अधिकांश देशों ने आतंकवादी गुटों की सूची में डाल रखा है। यह आकंतवादी गुट ईरान और इराक़ में आतंकवादी घटनाओं में सक्रिय रहा है। ईरानी प्रतिनिधि के बयान में बयान किया गया है कि तेहरान एनपीटी के अनुसार, अपनी ज़िम्मेदारियों पर खरा उतरा है।
29 मई 2014 - 14:49
समाचार कोड: 612175
मंगलवार को अमरीकी समाचार पत्र ने आतंकवादी गुट मुजाहिदे ख़ल्क़ संगठन एमकेओ के हवाले से कहा है कि ईरान ने एटमी हथियारों के स्पेशलिस्ट की एक टीम को सक्रिय कर रखा है