तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में चार सैनिकों को मारने का दावा किया है।
तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि तालेबान के लड़कों ने उत्तरी प्रांत बल्ख़ के जुए बाला क्षेत्र में एक सैन्य टुकड़ी पर हमले जिसमें एक सैनिक हताहत और दो अन्य घायल हो गये। उन्होंने दावा किया कि बुधवार को कापीसा प्रांत के बाज़ार क्षेत्र में सैनिकों ने तालेबान के एक ठिकान पर हमले किया जिसमें जवाबी कार्वाही के दौरान तीन सैनिक हताहत और छह अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि तालेबान लड़ाकों की ज़बरदस्त जवाबी कार्यवाही के कारण सैनिक पीछे हटने पर मजबूर हो गये।
अभी तक अफ़ग़ान सरकार की ओर से तालेबान के इस दावे पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।
29 मई 2014 - 13:11
समाचार कोड: 612127
तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र में चार सैनिकों को मारने का दावा किया है।