हिंदुस्तान की विदेशमंत्री ने बल दिया है कि नई दिल्ली, इस्लामाबाद के साथ संबंधों के विस्तार में रुचि रखती है।
सुष्मा स्वराज ने नई दिल्ली में बुधवार को अपनी पहली प्रेस कांफ़्रेंस कहा कि अगर इस्लामाबाद अपनी ज़मीन से सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले हमलों की रोकथाम करे तो हिंदुस्तान, पाकिस्तान से अच्छे संबंधों का इच्छुक है। उन्होंने इसी तरह बल दिया कि हिंदुस्तान और पाकिस्तान के उच्चाधिकारियों को संबंधों को बेहतर बनाने और संबंधों को ज़्यादा से ज़्यादा मज़बूत करने के लिए बातचीत को जारी रखना चाहिए।
हिंदुस्तानी विदेशमंत्री ने बल देकर कहा कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच बातचीत, आतंकवादी हमलों के रुकने के बाद ही नतीजा दे सकती है और इसके अतिरिक्त बातचीत नाकाम रहेगी और वार्ता का क्रम रुक जाएगा।
ज्ञात रहे कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ भी उपस्थित हुए और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
29 मई 2014 - 13:05
समाचार कोड: 612125
हिंदुस्तान की विदेशमंत्री ने बल दिया है कि नई दिल्ली, इस्लामाबाद के साथ संबंधों के विस्तार में रुचि रखती है।