संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने राष्ट्र संघ की ओर से सीरिया को की जाने वाली मदद संबंधी रिपोर्ट को ग़लत बताया है।
बश्शार जाफ़री ने ऐलान की है कि सरकार, प्रभावितों की 80 प्रतिशत आवश्कताओं को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रभावितों को मानवता प्रेमी मदद देने के बारे में बान की मून की रिपोर्ट ग़लत है। अपने एक साक्षात्कार में जाफ़री ने कहा कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरिया में प्रभावितों को इंसानी मदद पहुंचाने के लिए जिबहतुन्नस्रा से मदद मांगी गई है जबकि यह एक आतंकवादी गुट है। बश्शार जाफ़री ने कहा कि पश्चिमी देश अब नींद से जागे हैं और उनकी समझ में आ रहा है कि सीरिया कठोर प्रतिरक्षा कर सकता है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पश्चिमी देश अपने उन नागरिकों के सीरिया से वापस आने के बारे में चिंतित है जो अब तक सीरिया में आतंकवादी कार्यवाहियों में व्यस्त थे। जाफ़री ने कहा कि इस बात के हज़ारों प्रमाण पाए जाते हैं कि पश्चिम केवल अपने हित साधने के लिए प्रयास करता है।
29 मई 2014 - 12:59
समाचार कोड: 612121
संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई प्रतिनिधि ने राष्ट्र संघ की ओर से सीरिया को की जाने वाली मदद संबंधी रिपोर्ट को ग़लत बताया है।