ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्धमंत्री ने स्वीकार किया है कि ईरान की परमाणु गतिविधियों से मुक़ाबले के लिए इस्राईल की नीतियां विफल रही हैं।
पूर्व युद्धमंत्री शाऊल मोफ़ाज़ ने अमरीकी वेबसाट अलमानिटर से साक्षात्कार में, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और ईरान के मध्य हुई हालिया सहमति की ओर इशारा करते हुए कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामिन नितिन याहू ईरान के परमाणु विषय के संबंध में अक्षम रहे हैं। मोफ़ाज़ ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मामले में हुई प्रगति के हवाले से अमरीका के विदेशमंत्रालय के स्वागत की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान में यूरेनियम संवर्धन के हवाले से होने वाली हर सहमति, इस्राईल के हित में नहीं होगी।
ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्धमंत्री ने यह बयान करते हुए कि स्ट्रेटेजिक निगाह से तेल अवीव बहुत बुरी स्थिति में है, बल दिया कि नितिन याहू की ईरान विरोधी नीतियों के कारण इस्राईल के लिए यह बुरे दिन आये हैं।
29 मई 2014 - 12:40
समाचार कोड: 612108
ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्धमंत्री ने स्वीकार किया है कि ईरान की परमाणु गतिविधियों से मुक़ाबले के लिए इस्राईल की नीतियां विफल रही हैं।