26 मई 2014 - 05:04
अमरीका और उसके सहयोगी देश, सीरिया में आतंकवादियों को भेजने के ज़िम्मेदार।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध हिज़्बुल्लाह संगठन के जनरल सिक्रेटरी ने अमरीका और उसके सहयोगियों को सीरिया में आतंकवादियों को भेजने का ज़िम्मेदार बताया है कि इसका लक्ष्य सीरिया को तबाह और उसके प्रतिरोध को ख़त्म करना है।

सय्यद हसन नसरुल्लाह ने रविवार को टेलीविजन पर प्रसारित भाषण में कहा कि अमरीका और पश्चिमी देश सीरिया में तकफ़ीरियों और आतंकवादियों को भेज रहे हैं ताकि क्षेत्र में प्रतिरोध के केंद्र को ख़त्म कर दें।
उन्होंने कहा कि सीरिया के ख़िलाफ़ षड्यंत्र की नाकामी शुरु हो गई है और यह अरब देश विदेश समर्थित आतंकवादियों के ख़िलाफ़ अंततः कामयाबी हासिल होगी।
सय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि सीरिया के ख़िलाफ़ षड्यंत्र पश्चिम को बैकफ़ायर कर रहा है क्योंकि अब मिलिटेंट्स योरोप सहित उन देशों में वापस लौट रहे हैं जहां से वे आए हैं।
हिज़्बुल्लाह के जनरल सिक्रेटरी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीरियाई सेना देश के शहरों व क़स्बों से विदेश समर्थित आतंकवादियों को खदेड़ने के अभियान को आगे बढ़ा रही है।
पश्चिमी देश और क़तर, सउदी अरब तथा तुर्की जैसे उनके क्षेत्रीय घटक देश सीरिया में आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं।

टैग्स