इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर इराक़ में काज़ेमैन नगर में होने वाले कार्यक्रमों में अस्सी लाख तीर्थयात्री उपस्थित हुए।
इराक़ी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्साम के रौज़े के अधिकारियों ने घोषणा की है कि विश्व के विभिन्न देशों और इराक़ के अनेक नगरों से आने वाले अस्सी लाख तीर्थयात्री उपस्थित हुए जबकि इस अवसर पर आयोजित हुए कार्यक्रमों को 43 संचार माध्यमों में कवरेज दिया।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बीस लाख लोगों की वृद्धि हुई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हज़रत इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत पर होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने वालों की सुरक्षा के लिए 60 हज़ार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है जबकि क्षेत्र की हवाई निगरानी भी की जा रही है।
25 रजब पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत का दिन है।
25 मई 2014 - 18:42
समाचार कोड: 611333
इमाम मूसा काज़िम अलैहिस्सलाम की शहादत के अवसर पर इराक़ में काज़ेमैन नगर में होने वाले कार्यक्रमों में अस्सी लाख तीर्थयात्री उपस्थित हुए।