ईरान के मुख्य परमाणु बातचीतकार अब्बास इराक़ची ने ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत के बंद गली में पहुंचने की रिपोर्टों को ख़ारिज किया है।
उन्होंने रविवार को कहा कि पश्चिम के साथ बातचीत न तो नाकाम हुई है और न ही बंद गली में पहुंची है। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी रहेगी, हालांकि अभी तक ठोस प्रगति हासिल नहीं हुई है लेकिन यह असाधारण बात भी नहीं है। अब्बास इराक़ची ने कहा, बातचीत प्रक्रिया में हम ईरान के यूरेनियम संवर्धन सहित पीसफुल एटमी प्रोग्राम के अधिकार को स्थापित कराने तथा उन बहानों को ख़त्म करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके द्वारा ईरान पर ज़्यादा दबाव डाला जा रहा है।
ईरानी कूटनयिक ने कहा कि तेहरान बातचीत में मज़बूत स्थिति में दाख़िल हुआ है क्योंकि देश पूर्ण परमाणु ईंधन चक्र के लिए ज़रूरी तकनीक व प्रतिष्ठान से संपन्न हैं।
ज्ञात रहे ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच सोलह मई को वियना में परमाणु बातचीत का नया चरण संपन्न हुआ।
25 मई 2014 - 17:31
समाचार कोड: 611315
ईरान के मुख्य परमाणु बातचीतकार अब्बास इराक़ची ने ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत के बंद गली में पहुंचने की रिपोर्टों को ख़ारिज किया है।