मिस्र के एक न्यायालय ने इख़वानुल मुस्लेमीन संगठन अर्थात मुस्लिम ब्रदरहुड के 19 छात्रों को 5 वर्ष की सज़ा सुनाई है।
क़ाहेरा के एक आपराधिक न्यायालय ने शनिवार को मुस्लिम ब्रदरहुड के 19 छात्रों को 5 वर्ष जेल की सज़ा सुनाई है। न्यायालय ने एक तुर्क छात्र को स्वतंत्र कर दिया। इस आपराधिक न्यायालय ने अलअज़हर विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ एवं हिंसक कार्यवाहियों के कारण मुस्लिम ब्रदरहुड के 19 छात्रों पर 20 हज़ार पौंड का जुर्माना भी लगाया है।
यह ऐसी स्थिति में है कि जब हालिया दिनों में अलअज़हर विश्वविद्यालय, छात्र विरोधी प्रदर्शनों का केन्द्र बना हुआ है। यहां के छात्र आगामी राष्ट्रपति चुनावों पर प्रतिबंध लगाने और अपने साथियों को स्वतंत्र कराने की मांग कर रहे हैं।
24 मई 2014 - 18:46
समाचार कोड: 611018