रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने पाबंदियों और सिक्योरिटी कॉउंसिल में ईरान विरोधी पारित प्रस्तावों को ख़त्म करने की मांग की है।
उन्होंने मास्को में इंटर-नेशनल सिक्योरिटी कांफ़्रेंस में ईरान की डिफ़ेंस पॉलीसी को बयान किया। उन्होंने कहा कि ग्रुप 5+1 के साथ जारी बातचीत प्रक्रिया को सशस्त्र फ़ौज का भरपूर समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि ईरान की डिफ़ेंस पॉलीसी, दोस्त देशों के साथ लाभदायक संबंधों पर आधारित है जिसमें हमले का कोई स्थान नहीं है लेकिन हमलावरों का निसंकोच और बलपूर्वक दमन कर दिया जाएगा।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने कहा कि ईरान की डिफ़ेंस पॉलीसी में, वरिष्ठ नेता के फ़तवे के आधार पर सामूहिक तबाही के हथियारों के उत्पादन और उनके प्रयोग का कोई स्थान नहीं है और इन्हें हराम अर्थात वर्जित समझा जाता है।
रक्षामंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में अमरीका और उसके घटकों की ग़लत नीतियों और उनकी वित्तीय व सामरिक सहायता से आतंकवाद, दुनिया के लिए एक गंभीर ख़तरे में परिवर्तित हो गया है, इसीलिए इस समस्या से संघर्ष करना सभी देशों की ज़िम्मेदारी है।
रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान
सामूहिक तबाही के हथियारों का इस्तेमाल ईरान के निकट हराम है।
23 मई 2014 - 18:30
समाचार कोड: 610760
उन्होंने मास्को में इंटर-नेशनल सिक्योरिटी कांफ़्रेंस में ईरान की डिफ़ेंस पॉलीसी को बयान किया। उन्होंने कहा कि ग्रुप 5+1 के साथ जारी बातचीत प्रक्रिया को सशस्त्र फ़ौज का भरपूर समर्थन प्राप्त है।