22 मई 2014 - 17:58
रूस ने प्रिंस चार्ल्स द्वारा पुतीन की तुलना हिलटर से किये जाने पर जताई आपत्ति।

रूस ने प्रिंस चार्ल्स द्वारा पुतीन की तुलना हिलटर से किये जाने पर ब्रिटेन सरकार से आधिकारिक रूप से स्पष्टीकरण मांगा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि ब्रिटेन को इस बारे में मास्को को स्पष्टीकरण देना होगा।

रूस ने प्रिंस चार्ल्स द्वारा पुतीन की तुलना हिलटर से किये जाने पर ब्रिटेन सरकार से आधिकारिक रूप से स्पष्टीकरण मांगा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि ब्रिटेन को इस बारे में मास्को को स्पष्टीकरण देना होगा। इससे पहले प्रिंस चार्ल्स ने कनाडा यात्रा के दौरान कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हालिया गतिविधियां जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की भांति हैं। उन्होंने कहा कि पुतिन बिल्कुल वही कर रहे हैं जो अपने समय में हिटलर ने किया था। प्रिसं चार्ल्स ने यह बात मंगलवार को कनाडा में कही थी। ज्ञात रहे कि कार्यक्रम के अनुसार प्रिंस चार्ल्स 6 जून को फ्रांस में पुतिन से बातचीत करने वाले हैं।