22 मई 2014 - 17:53
ईरान की डिप्लोमेसी में प्रतिदिन प्रगति।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत करने वाली ईरान की टीम बातचीत के दौरान सामने वाले पक्ष के साथ सदभावना की पक्षधर है।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ग्रुप 5+1 के साथ बातचीत करने वाली ईरान की टीम बातचीत के दौरान सामने वाले पक्ष के साथ सदभावना की पक्षधर है।
हसन क़शक़ावी ने गुरूवार को ईरान के दक्षिणी नगर क़ुम में कहा कि ईरान की परमाणु बातचीत टीम को चाहिए कि वह बातचीत में रेड लाइन को सुरक्षित रखते हुए राजनैतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग को विस्तृत करने के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने कहा कि इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान पर हमले जैसी घटनाओं के बारे में, जो ईरान के दो क्षेत्रीय युद्धों में फंसने से बचने तथा ईरान की कूटनीति के गौरव का कारण बनीं, इस्लामी रिपब्लिक ईरान की संतुलित और वास्तविकता पर आधारित नीति, आज भी प्रभावी एवं गौरवशाली ढंग से आगे बढ़ रही है।

टैग्स