21 मई 2014 - 19:07
ईरान की मज़बूत स्थिति जनता की कोशिशों का नतीजा।

राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान की वर्तमान क्षमता इस देश के समस्त लोगों के प्रयासों का परिणाम है।

राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान की वर्तमान क्षमता इस देश के समस्त लोगों के प्रयासों का परिणाम है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने चीन में रहने वाले ईरानियों से भेंट में कहा कि आज ईरान के वास्तविक चेहरे को दुनिया के समक्ष पेश किया जाना चाहिये और विश्ववासी ईरान के वास्तविक चेहरे को देंखे कि वर्तमान क्षमता ईरानी राष्ट्र के प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रपति ने देश के विकास के लिए सभी क्षमताओं के प्रयोग पर बल देते हुए कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि ईरानी लोग एक सभ्य और समृद्ध संस्कृति के स्वामी और हज़रत अली जैसी महान उनकी आदर्श है।
राष्ट्रपति ने ईरान और चीन के संबंधों को लगभग एक हज़ार वर्ष से अधिक प्राचीन बताया और कहा कि आज चीन के कुछ क्षेत्रों में फार्सी भाषा और ईरानियों की समृद्ध संस्कृति के चिन्हों को देखा जा सकता है और यह इस बात का सूचक है कि ईरानी राष्ट्र एक हज़ार वर्ष पूर्व प्रभावी संस्कृति का स्वामी था। उन्होंने ईरान में मौजूद अपार संभावनाओं की ओर संकेत करते हुए कहा कि अगले ३० वर्षों में ईरान विश्व के प्रथम १० देशों में होगा और यह एक नारा नहीं है। राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी शंघाई नगर में सीका की बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार को चीन गये हैं।

टैग्स