20 मई 2014 - 17:39
वियाना में ईरान व ग्रुप 5+1 के बीच बातचीत में प्रगति।

योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के प्रवक्ता माइकल मैन ने कहा कि वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच वार्ता जटिल तो थी किंतु इसमें प्रगति हुई है।

योरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी कैथ्रिन एश्टन के प्रवक्ता माइकल मैन ने कहा कि वियना में ईरान और गुट पांच धन एक के बीच वार्ता जटिल तो थी किंतु इसमें प्रगति हुई है।
माइकल मैन ने इस विचार को ख़ारिज कर दिया कि वार्ता बिना किसी परिणाम के ख़त्म हो गयी। उन्होंने कहा कि मैं इसे नहीं मानता कि कोई प्रगति नहीं हुयी। वार्ता जैसा कि पहले भी कह चुका हूं कि कठिन थी, वार्ता में कुछ जटिल मुद्दे हैं, जिनके बारे में चर्चा होनी और सहमति बननी है।
माइकल मैन ने सोमवार को एक अमरीकी टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा कि यह जटिलता राजनैतिक भी है तकनीकी भी है किन्तु जो बात बहुत अहम है वह यह कि दोनों ही पक्ष यथार्थवादी रहें। उन्होंने कहा कि कुछ बिन्दु थे जिन पर इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए और दूसरे अंतर्राष्ट्रीय समझौतों पर बल दिया गया है।
एश्टन के प्रवक्ता ने कहा कि हमारा फ़ैसला यह है कि जब तक सभी क्षेत्रों में अंतिम सहमति तक न पहुंचें उस समय तक किसी बात की घोषणा न करें। तीन दिवसीय सघन वार्ता में हमने बहुत से जटिल मुद्दों पर चर्चा की। योरोपीय पक्ष और कैथ्रिन एश्टन भी अंतिम निर्णय तक पहुंचने की इच्छुक हैं किन्तु बात यह है कि मामले के चरण सही ढंग से तय हों और सही निर्णय लिए जाएं।

टैग्स